Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बाढ़ के पानी से जलमग्न हुए हैं एक दर्जन से ज्यादा गांव, सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
फूलबेहड़ क्षेत्र में बाढ ने तबाही मचानी शुरु कर दी है। बाढ़ ने एक दर्जन से ज्यादा गांवों को जलमग्न कर दिया है। सैकड़ो एकड़ फसले पानी मे समा चुकी हैं। प्रसाशन ने बाढ़ पीड़ितों को अभी कोई सहायता मुहैय्या नहीं करायी है।
इलाके में शारदा नदी के पानी ने तांडव करना शुरू कर दिया है। बाढ़ की चपेट में बडा़गांव, बसहा, खगईपुरवा, खांभी, नरहर, मझरी समेत एक दर्जन से ज्यादा गांव अब तक आ चुके हैं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मीलपुरवा के पास सड़क पर दो फुट से ऊपर पानी चलने के कारण अवा-गमन में भी लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को जानवरों के लिये चारा लाना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नही बाढ़ का पानी रोड पर चलने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही हैं। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। कई जगह लोगों को आने जाने में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सड़के व रास्ते जलमग्न है। सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं। इच्छारामपुरवा में पानी गांव के चारों तरफ भरा हुआ है। प्रसाशन ने अभी तक बाढ पीड़ितों को कोई मदद नहीं भेजी है। इस सम्बंध में एसडीएम सदर ने बतायाा कि संबंधित अधिकारियों को बाढ़़ से निपटने के आदेश के साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के आदेश दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने बाढ़ से पहले ही जिला प्रशासन को बाढ़ के निपटने के लिये आदेश दिये थे। लेकिन सरकार के आदेश को नजरअंदाज करते हुए समय रहते प्रशासन ने बाढ़ पर नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नही किए। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।