Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव 2019 : इस लोकसभा क्षेत्र में एक परिवार की पांच पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

भिवानी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, यही कारण है कि इस देश में चुनाव के समय एक त्योहार जैसा माहौल बन जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान अब तक देश में छह चरण के मतदान सफलता पूर्वक संपन्न हो चुके हैं। जबकि एक चरण का मतदान और बाकी है और उसके बाद 23 मई को इस लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिसके जिरए यह पता चलेगा कि कौन सी पार्टी देश में अगली सरकार बनाएगी।

लोकतंत्र के इस महापर्व के छठे चरण के मतदान के दौरान भी देशभर के कई क्षेत्रों में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। हालांकि इस दौरान देश के एक लोकसभा क्षेत्र में एक परिवार द्वारा किया गया मतदान चर्चा का विषय बन गया है। दअसल यहां पर एक परिवार की ही पांच पीढियों ने एक साथ ही मतदान किया है और देश भर की मीडिया के लिए यह परिवार चर्चा का विषय भी बन चुका है।

दरअसल, दिल्ली और गुरुग्राम में रहने वाला 100 वर्ष से अधिक उम्र का बुजुर्ग अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचा है। इनके परिवार में 100 वर्ष से अधिक की उम्र के मतदाता हीरा लाल यादव अपने दिल्ली और गुड़गाव और गाजियाबाद में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंचे हैं।

उन्होंने अपने पूरे के साथ मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। वहीं पोलिंग स्टेशन पर मौजूद मीडिया के लिए भी यह परिवार चर्चा का विषय बन गया है। हीरा लाल यादव भिवानी के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले हैं और उन्होंने यहां के बूथ नंबर 14 पर परिवार संग मतदान किया है।