Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अंतरिक्ष में रचा जाएगा इतिहास, जब दो महिला अंतरिक्षयात्री एकसाथ करेंगी यह काम

वाशिंगटन। दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और अपने प्रयासों से नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। वहीं अब अंतरिक्ष में भी एक बड़ा इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। दरअसल अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहासम  ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब एक साथ दो महिला एस्ट्रोनॉट्स अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेस वॉक करेंगी।

यह ऐतिहासिक दिन 21 अक्टूबर होगा, इसी दिन एस्ट्रोनॉट जेसिका मीर और क्रिस्टीना कोच अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के बाहर निकलकर स्पेस वॉक करेंगी। वह स्पेस स्टेशन के सोलर पैनल में लगी लीथियम आयन बैटरी को बदलेंगी। इससे पहले महिलाओं की स्पेसवॉक का प्रोग्राम मार्च महीने में होना था लेकिन स्पेससूट न होने की वजह से इसे टाल दिया गया था।

आपको बता दें कि अक्टूबर माह में कुल मिलाकर 5 स्पेसवॉक किए जाएंगे। इन स्पेसवॉक के जरिए स्पेस स्टेशन पर मौजूद 6 अंतरिक्ष यात्री बाहर निकलकर स्पेस स्टेशन की मरम्मत करेंगे। वर्तमान समय में अंतरिक्ष स्टेशन पर जेसिका मीर, क्रिस्टीना कोच, एंड्रयू मॉर्गन, ओलेग स्क्रीपोचा, एलेक्जेंडर स्कवोर्तसोव और लूका परमितानों मौजूद हें। यह सभी अंतरिक्षा यात्री अलग-अलग दिनों पर अंतरिक्ष स्टेशन में बाहर निकलकर स्पेस वॉक करेंगे। जिसके लिए नवंबर और दिसंबर में भी दिन निर्धारित किए गए हैं।