Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पहले पुलिस कांस्टेबल ने छात्रा से किया दुष्कर्म फिर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

 

 

रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्कूल जा रही छात्रा से पहले एक पुलिस कांस्टेबल ने दुष्कर्म किया। फिर अगले दिन मोटरसाइकल सवार तीन युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद दरिंदों ने छात्रों को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके कारण वह चुप रही। मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा गर्भवती हो गयी। कांकेर पुलिस ने इस मामले में आरोपित पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य तीन आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस कांस्टेबल ने रेप किया

कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल पढ़ने वाली छात्रा 16 नवंबर 2019 को घर लौट रही थी। रास्ते में मरका गांव का निवासी पुलिस कांस्टेबल परब जांगड़े ने छात्रा को रोक लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परब जांगड़े मौजूदा समय में दुर्गकोंदुल थाने में पदस्थ है।

तीन युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार

20 नवंबर को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने फिर उस छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा जब गर्भवती हो गयी तो घर वालों ने उससे पूछताछ की। तब जाकर उसने पूरी घटना बतायी। परिजनों ने शुक्रवार को थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद शनिवार को पुलिस कांस्टेबल परब जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य तीन आरोपित की तलाश की जा रही है।