Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंडीगढ़ में गर्ल्स पीजी में लगी आग, तीन लड़कियां जिंदा जलीं

 

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में शनिवार की शाम एक गर्ल्स पेइंग गेस्ट (पीजी) में आग लगने से तीन लड़कियां जिंदा जल गईं। जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से झुलस गई हैं। उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-32 के मकान नंबर 3325 में पीजी चलाया जाता था। इसमें 30 से 35 लड़कियां रहती थीं। आशंका है कि पीजी में रखे फ्रिज में शॉट सर्किट होने से शनिवार की शाम करीब पांच बजे आग लग गई। छुट्टी होने के चलते कई लड़कियां घर गई हैं। हादसे के वक्त पीजी में छह लड़कियां थीं। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

हादसा इतना भयानक था कि एक लड़की खुद को बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गईं। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पांच लड़कियों को गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32 पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने तीन लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का उपचार किया जा रहा है। मृतक लड़कियों में से दो की शिनाख्त रिया 19 वर्ष और साक्षी ग्रोवर 18 वर्ष के रूप में हुई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस आग पर काबू पाने के बाद घटना की जांच कर रही है।