Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मोतीचूर चकनाचूर की रिलीज़िंग डेट टली, कोर्ट केस में फंसी का हुआ लफड़ा…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर को लेकर चर्चा छाई हुई है। पहले फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही थी। लेकिन अब खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लग गई है। अब मूवी 15 नवंबर को रिलीज नहीं होगी।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बिहार सिविल कोर्ट ने मोतीचूर चकनाचूर की रिलीज पर रोक लगा दी है। एक लोकल डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म के राइट्स पर दावा किया है।

उसके समर्थन में संबंधित दस्तावेज होने की बात भी कही है। ऐसी खबरें हैं कि फिल्म निर्माता राजेश भाटिया के खिलाफ शिकायतें हैं कि वो ड्यूज क्लियर नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई गई है।

फिल्म मोतीचूर चकनाचूर की बात करें तो ये एक ऐसे युवक की कहानी है जो अपने लिए पत्नी खोजने की कोशिश कर रहा है। फिल्म का ट्रेलर लोगों ने खूब पसंद किया था।