Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस दिन रिलीज होगा ‘लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर, सामने आया नया पोस्टर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने दो दिन पहले अपना 62वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का नया पोस्टर सामने आया था। इस पोस्टर के जरिए बेटी सोनम कपूर ने पापा को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया था। वहीं अब एक और या पोस्टर रिलीज हुआ है।

पोस्टर के साथ ही फिल्मके ट्रेलर की तारिख भी सामने आई है। फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर यानी कल रिलीज होने जा रहा है। नए पोस्टर में अनिल कपूर, राजकुमार राव और सोनम कपूर नजर आ रहे हैं। पोस्टर में तीनो स्टार स्माइल करते हुए नजर आ रहे है। सोनम पोस्टर में येलो सूट और ग्रीन दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही है।

फिल्म के रिलीजी की बात की जाए तो अगले साल 1 फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कई मायनों में खास है। फिल्म में पहली बार बाप बेटी की जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे है। दोनों रियल लाइफ की तरह रील लाइफ में भी बाप बेटी के रोल में दिखेंगे। वहीं सोनम कपूर पहली बार राजकुमार राव और जूही चावला के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है। वहीं अनिल कपूर और जूही चावला भी लंबे समय बाद फिल्म में एक साथ काम कर रहे है।

बीते दिनों ही फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था। जिसमें अनिल की ही फिल्म 1942 ए लव स्टोरी का गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बजता है। लव स्टोरी में थोड़ी मुसीबते हैं जो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेंगी। फिल्म में दो दो रोमांटिक जोड़ियां दिख रही है। राजकुमार और सोनम इससे पहले डॉली की डोली में साथ काम कर चुके है।

अब वो इस फिल्म में साथ काम करने जा रहे है। विधू विनोद चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है जो इससे पहले अनिल की ‘1942 ए लव स्टोरी’ को डायरेक्ट कर चुके है। वहीं इस फिल्म को शैली चोपड़ा धार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। वहीं ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।