Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वर्ल्ड कप 2019 : इंग्लैंड के सामने चारो खाने चित हुई द. अफ्रीकी टीम, मिली 104 रनों की करारी हार

लंदन। क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप 2019 का आगाज आज से हो चुका है। गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला गया। ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में द. अफ्रीका की टीम को 104 रन के बड़े अंतराल से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ही सिमट गई।

द. अफ्रीका के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 74 गेंदों का सामना किया और छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा रासी वान डर डुसेन ने 61 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

जोफ्रा ने झटके 3 विकेट

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी क्रम में टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक 89 रन बनाए। उन्होंने 79 गेंदें खेलीं, जिन पर नौ चौके लगाए।

कप्तान इयोन मोर्गन ने 60 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। जेसन रॉय ने 53 गेंदों पर 54 रन बनाए। जोए रूट ने 59 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी नगिदी ने तीन, इमरान ताहिर और कागिसो राबादा ने दो-दो और आंदिले फेहुलक्वायो ने एक विकेट लिया।