Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मोदी और उनके विचारों के कारण बर्बाद हुई अर्थव्यवस्था : राहुल गांधी

 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यस बैंक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके विचारों के कारण आज देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को यस बैंक संकट पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा, ‘यस बैंक नहीं नो बैंक। नरेन्द्र मोदी और उनके विचारों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है।’ इससे पहले भी राहुल अर्थव्यवस्था के मसले पर मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। ऐसे में यस बैंक का मामला सामने आने पर उन्होंने केंद्र सरकार को अर्थव्यवस्था के वर्तमान हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने यस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया है। साथ ही बैंक के जमाकर्ताओं के लिए 50 हजार रुपये की निकासी की सीमा तय की है। बैंक के लिए एक प्रशासक की भी नियुक्ति की गई है।