Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पहले की सरकारें सैफइ महोत्सव पर पैसा बहाती रही: उपमुख्मंत्री केशव

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व की समाजवादी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कुंभ मेले को लेकर सरकार ने पहले से बहेतर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार का कुम्भ ऐतिहासिक होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारें सैफइ महोत्सव पर पैसा बहाती रही हैं लेकिन योगी सरकार की पहल पर अब बिठूर, काशी, अयोध्या और चित्रकूट में महोत्सव हो रहे हैं।

बिठूर महोत्सव के समापन पर यहां शनिवार देर रात पहुंचे पहुचे केशव मौर्य ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिठूर पर्यटन का केंद्र बनेगा। प्रदेश का कोई ऐसा हिस्सा नही है जहा पर प्रभु का स्थल न हो और इस तरह के महोत्सव न हो रहे हों।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें विश्व के सबसे बड़े कुम्भ मेले पर गंभीरता नही दिखाती थीं। इसके साथ ही वो संकुचित मानसिकता के साथ कुम्भ मेले का आयोजन कराती थी। हमें पूरा विश्वास है यह 2019 का कुम्भ का मेला अब तक के जितने भी कुभ के मेले हुए हैं उनमे सबसे व्यवस्थित होगा। मेला क्षेत्र का विस्तार किया गया है सभी तीर्थयात्रियों ,साधू संतो के लिए व्यवस्था की गई है।