Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिशा पाटनी के बिकनी लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर, टाइगर श्रॉफ ने कमेंट में लिखा-हॉट!

अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और डांस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बीच किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिशा ने नियॉन पिंक बिकनी और हैट पहन रखी है। वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में दिशा काफी हॉट लग रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कमेंट हर किसी का ध्यान खींच रहा है। टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -हॉट!’

https://www.instagram.com/p/CSMaOYRs87i/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की बात कबूली नहीं है, लेकिन अक्सर दोनों को कई मौको पर साथ देखा गया है। दिशा और टाइगर ने साथ में फिल्म बागी 2 और बागी 3 में साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आये थे। वहीं जल्द ही दिशा फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली हैं, वहीं टाइगर फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आएंगे।