Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, देश में बनेगी कॉन्ग्रेस की सरकार

भोपाल। देश में चल रहा लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। छठे चरण का मतदान सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है और अब सातवें और अंतिम चरण का ही मतदान बचा हुआ है। छठे चरण के दौरान देश की राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों समेत भोपाल और अन्य कई महत्वपूर्ण सीटों पर मतदान किया गया। हालांकि इस दौरान कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली लेकिन सबसे मजबूत दावा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने किया है।

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वविजय सिंह ने कहा है कि भोपाल में वह अपनी जीत से आश्वस्त हैं। गौरतलब हो कि छठे चरण के दौरान भोपाल समेत मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान संपन्न हुआ है। इसी दौरान अपने पोलिंग बूथ के बाहर मौजूद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि भोपाल में मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है और विधानसभा के बाद अब भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की जीत होगी। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मैं भोपालवासियों का आभार व्यक्त करता हूं, कि भीषण गर्मी के दौरान भी उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बढ़चढ़ कर मतदान में हिससा लिया।

इसके लिए मतदाता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है कि महिला, पुरुष, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी आदि सभी वर्गों ने भोपाल के सद्भाव और विकास के लिए मतदान में हिस्सा लिया और इसके कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावी नतीजों में जीत हासिल करेगी।