Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एमएस धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने आम्रपाली ग्रुप से अपनी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग के एवज में 40 करोड़ रुपये की बकाया राशि भुगतान करने की बात कही है। इसे आम्रपाली ग्रुप की एक और बड़ी मुश्किल के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि आम्रपाली ग्रुप पर अपने हज़ारों होम बायर्स को ठगने का आरोप है और उन्हें उनका घर ना देने का आरोप है। जिसके खिलाफ होम बायर्स ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब एमएस धोनी ने भी ऐसा ही किया है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

2009 में एमएस धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से कई समझौते किए और कंपनी के ब्रैंड एम्बेसडर बने। वह इस समूह के साथ छह साल तक जुड़े रहे, लेकिन साल 2016 में जब कंपनी पर खरीददारों को ठगने का आरोप लगा, तब उन्होंने आम्रपाली ग्रुप से खुद को अलग कर लिया।

धोनी की पत्नी भी समूह के चैरिटी कार्यक्रम से जुडी थीं। आम्रपाली समूह पर शिकंजा कसते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी को इसके सीएमडी अनिल शर्मा और दो डायरेक्टर्स शिव प्रिय और अजय कुमार को पुलिस हिरासत में भेज दिया था।