Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर हँड़िया में प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने से रोक दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

कल लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा किसानों की गाड़ी से कुचलकर हुई हत्या के विरोध में अखिलेश यादव को मिलने से रोकना आलोक तान्त्रिक रवैया है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में हँड़िया में जोरदार हंगामा व प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को देख मौके पे पहुची पुलिस प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया कि वे इस हंगामे को बंद करे।

लेकिन सपाकार्यकर्ताओ में उनकी बातों का कोई असर नही पढ़ा।

सपा कार्यकर्ताओ का कहना ये था कि वे बिना उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिये प्रदर्शन को बंद नही करेंगे।

हँड़िया उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को सपा कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन दिया। की उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

सरकार तानाशाही कर रही है। प्रत्येक मृतक किसानों के परिजनों को दो करोड़ की मदद और परिवार को सरकारी नौकरी ।

गृह राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा और दोषियों कल 302 के तहत जेल भेजा जाए।

ज्ञापन देते ही उपजिलाधिकारी ने सपा कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया कि आप सभी प्रदर्शन बन्द करे। सरकार आप की इन बातों पर विचार करेगी।

हँड़िया से प्रदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट