Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली हिंसा : पुलिस पर गोलियां चलाने वाला शाहरुख किया गया गिरफ्तार

 

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान सोमवार को पुलिस पर गोलियां चलाने वाले शख्स शाहरुख को पुलिस ने मंगलवर सुबह गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार भड़की हिंसा में शाहरुख ने 8 राउंड फायरिंग की थी।

दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक सात लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा करीब 105 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली में हिंसा की वजह से आज भी मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। मेट्रो ट्रेन केवल वेलकम स्टेशन तक ही जाएगी। हिंसा प्रभावित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।