Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

8 अक्टूबर को भारत को मिलेगा पहला राफेल विमान, चीन-पाकिस्तान के उड़ेंगे होश

नई दिल्ली। पाकिस्तान से लगातार बिगड़ते हालात के चलते भारतीय सेना लगातार अपनी ताकत को बढ़ाने में लगी हुई है। वहीं इस बीच यह जानकारी मिली है कि फ्रांस से भारत को मिलने वाली राफेल विमान की पहली खेप आठ अक्टूबर को सौंपी जाएगी। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सात अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस रवाना होंगे, जहां वह आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस पर भारत को लड़ाकू विमान सौपें जाएंगे। गौरतलब हो कि सौदे के मुताबिक फ्रांस को भारत को कुल 36 लड़ाकू राफेल विमान सौंपने हैं।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम में फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों केसाथ ही राफेल निर्माण कंपनी डसो एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान भारतीय वायुसेना का एक उच्चस्तरीय दस्ता पेरिस में ही मौजूद है, जो कि वहां फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय बनाने के लिए काम कर रहा है। आपको बता दें कि भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58000 करोड़ रुपए में 36 राफेल विमान खरीदने के लिए करार किया था, जिसकी पहली खेप अब भारत को मिलने जा रही है।