Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीपा ने बढाया भारत का मान, वॉल्ट स्पर्धा में जीता कांस्य पदक…

कोटबस: दीपा कर्माकर ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स विश्व कप की वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। बता दें कि दीपा ने 14.316 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

यह विश्व कप 2020 ओलिंपिक के लिए आठ स्पर्धाओं की क्वालीफाइंग प्रणाली का हिस्सा है। यहां बता दें कि दीपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस पदक को अपने नाम किया है। 

ब्राजील की रेबेका एंड्राडे ने स्वर्ण पदक जीता

यहां बता दें कि इससे पहले दीपा 14.100 के स्कोर के साथ 16 जिम्नास्टों के क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रहीं थीं। ब्राजील की रेबेका एंड्राडे ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अमेरिका की जेड कारे ने रजत पदक हासिल किया। हालांकि दीपा इसी टूर्नामेंट की बैलेंस बीम स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहीं। त्रिपुरा की 25 वर्षीय दीपा ने 11.066 4.8+ 6.266 का स्कोर बनाया और 32 जिम्नास्टों की इस स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहीं।

वहीं पैरेलेल बार क्वालीफिकेशन में भारत के राकेश पात्रा 29 प्रतियोगियों के बीच 16वें स्थान पर रहे। इसके अलावा पुरुषों के वॉल्ट क्वालीफिकेशन में भारत के आशीष कुमार 27 प्रतियोगियों में 23वें स्थान पर रहे। वहीं बता दें कि दीपा ने भारत की ओर से मेडल जीतकर देश का ही नहीं बल्कि सभी का सिर गर्व से उंचा कर दिया है।