Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

07 अप्रैल:दैनिक राशिफल में जानिए किसकी किस्मत चमकेगी

मेष:परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। आपके व्‍यवहार में सरलता रहेगी। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। धन की आवक अच्‍छी रहेगी। समाज के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ:रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। संपत्ति संबंधी मसले किसी वरिष्‍ठ की सलाह से हल हो सकते हैं। बच्‍चों की शिक्षा पर अतिरिक्‍त व्‍यय हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। सेहत सामान्‍य।

मिथुन:विद्यार्थी अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त कर सकते हैं। व्‍यावसायिक यात्रा धनदायक रहेगी। समाज में मान सम्‍मान मिलेगा। दूसरों की मदद के लिए तत्‍पर रहेंगे। पारिवारिक रिश्‍तों में मजबूती आएगी। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।

कर्क:वरिष्‍ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे। जनसंपर्कों का दायरा विस्‍तृत होगा। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह:अतीत को भूलकर वर्तमान की सोचें। पिता व पुत्र में कुछ बातों को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। भूमि, भवन के काम बन सकते हैं।

PradeshJagran TV यहाँ देखें…

कन्या:जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्र अपने कॅरियर को लेकर सतर्क रहेंगे। किसी रिश्‍तेदार से संबंधित अशुभ समाचार मिल सकता है। सहयोगी कार्य में मदद करेंगे। यात्रा टालें।

तुला:व्‍यापार के काम में भागदौड़ अधिक रहेगी। आय से अधिक व्‍यय होन से मन खिन्‍न रहेगा। माता का स्‍वास्‍थ्‍य परेशान कर सकता है। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यात्रा शुभ।

वृश्चिक:आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोगों के साथ सामंजस्‍य बना रहेगा। विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक प्रगति के बारे में सक्रिय होंगे। सेहत के प्रति जागरुक रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

धनु:मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अपनी योजनाएं गुप्‍त रखें। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती हैं। पूजा पाठ, भजन आदि में रुचि बढ़ेगी। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा।

मकर:यात्रा लाभदायक हो सकती है। नौकरी में उच्‍च पद मिल सकता है। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी।

कुंभ:रुका धन मिल सकता है। व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है। नए लाभदायक अनुबंध हो सकते हैं। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। मित्रों की सहायता करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा

मीन:प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है। संतान की शिक्षा पर अधिक व्‍यय हो सकता है। साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। शत्रु प्रबल होंगे। पुराना रुका धन मिल सकता है। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।