Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुणे तक पहुंचा कोरोना वायरस, चपेट में आए पति-पत्नी

 

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमित पति-पत्नी को नायडू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। दोनों मरीज दुबई टूर से पुणे लौटे थे।

पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया कि इन दोनों पति-पत्नी को अब तक कोई तकलीफ नहीं हुई थी लेकिन सोमवार सुबह उन्हें तकलीफ होने लगी। इसके बाद दोनों को पुणे के नायडू अस्पताल ले जाया गया। दोनों की स्क्रिनिंग जांच के बाद नमूने पॉजीटिव पाए गए, इसलिए देर रात दोनों पति-पत्नी को नायडू अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इनके साथ इस टूर में 40 यात्री दुबई गए थे, इसलिए इन सब पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए हैं। इन 40 लोगों को भी टेस्टिंग के लिए नायडू अस्पताल भर्ती किया जा सकता है।

पुणे के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामचंद्र हंकरे ने बताया कि नायडू अस्पताल में दोनों पति-पत्नी के स्क्रिनिंग जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन दोनों मरीजों को विशेष कक्ष में रखा गया है और इलाज जारी है।

पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने बताया कि दोनों दुबई से पुणे आए थे। इन दोनों में कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण उभरने लगे थे, जिससे दोनों की जांच की गई। जांच के बाद दोनों में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिलते ही दोनों को नायडू अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। नवल किशोर राम ने बताया कि टूर पर गए अन्य मरीजों से भी संपर्क किया जा रहा है।