Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ISI के लिए मुस्लिमों से ज्यादा गैर मुस्लिम जासूसी कर रहे हैं

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर ही अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं एक बार फिर से उन्होंने ऐसा ही विवादित बयान दिया है, जिस पर अब बवाल शुरू गया है। दरअसल शनिवार को दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी आईएसआई के लिए आज के समय में मुस्लिम से ज्यादा गैर मुस्लिम जासूसी करते हैं।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, आईएसआई से पैसा ले रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मुस्लिमों से ज्यादा गैर मुस्लिम पाकिस्तान के आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। इसे हमें समझना चाहिए।’

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के राज में अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। नौकरियां भी नहीं हैं। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आरबीआई से फंड लेकर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार को सबकुछ छोड़कर देश की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। वहीं दिग्विजय सिंह के इस विवादित बयान के बाद विरोध शुरू हो गया है।