Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तानी मंत्री ने दी दशहरा की बधाई, यूजर्स बोले-हैप्पी दशहरा ‘पाकिस्तानी रावण’

 

 

इस्लामाबाद। पूरी दुनिया में हिन्दू समाज विजयदशमी का त्योहार मना रहा है। इस अवसर पर पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने हिन्दुस्तान समेत सभी जगहों के हिन्दुओं को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

हुसैन चाहे वह कश्मीर हो या चंद्ररयान—2 के मुद्दे पर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं और आग उगलते हैं। यही वजह है कि ट्रविटर यूजर्स ने उनके दशहरा की ट्रवीट पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कुछ लोगों ने उनके इस अंदाज को सराहा तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया।

रोहित जैन नाम के एक ट्विटर यूजर ने फवाद के बधाई सन्देश पर उन्हें जवाब दिया कि ‘हैप्पी दशहरा पाकिस्तानी रावण’।

पाकिस्तानी मंत्री को जवाब देते हुए लोगों ने कहा कि ‘थैंक्स, इडियट!’, इसके अलावा कुछ लोगों ने लिखा कि अच्छा होता कि आज ही पाकिस्तान में मसूद अजहर, हाफिज़ सईद को मार दिया जाता।

फवाद चौधरी एक ओर हिंदुओं को बधाई का संदेश दे रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आती रहती हैं जिनमें हिंदू लड़कियों को अगवा करने की मंदिरों औ अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले शामिल हैं।