Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ ने पहले दिन कमाए हैं इतने करोड़…

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म जीरो पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। कल ही पूरे देश में फिल्म को रिलीज किया गया है। इसके साथ ही फिल्म कई दूसरे देशो में भी रिलीज की गई है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा औऱ कटरीना कैफ नजर आई हैं। अब इस फिल्म के फर्स्ट डे का कलेक्शन सामने आया है। इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है। हाल ही में इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ की कमाई की है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि, जीरो ने पहले दिन अंडरपरफोर्म किया है।

साथ ही बताया है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा होगी। फिल्म ने पहले दिन 20.14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को इंडिया में 4380 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। हालांकि अगर कमाई के लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने भले ही लो-स्टार्ट किया है। लेकिन फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करेगी। क्योंकि अभी क्रिसमस की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। जिसमें फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फेक रिव्यूज भी वायरल हुए थे।

स्क्रीनिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर फेक रिव्यूज से शाहरुख भी परेशान हो गए थे। शाहरुख यानि बऊआ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, अम्मा यार अभी तक पिक्चर हमने किसी को दिखाई नहीं, ये रिव्यू कहां से आ गए ? इतना भी मत फेंको कि लपेटा ना जाए। दरअसल बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया कई फेक अकाउंट्स बनाकर शाहरुख की फिल्म को लेकर निगेटिव रिव्यूज दे रहे हैं। खैर अब फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी बेहद ही दिलचस्प बताई जा रही है।

शाहरुख फिल्म में 38 साल के बऊआ सिंह के रोल में है। शाहरुख ने बौने व्यक्ति का रोल किया है। फिल्म में कटरीना एक एक्ट्रेस बबीता का रोल कर रही हैं। जो कि शराबी होती है। शाहरुख फिल्म में बऊआ सिंह के रोल में हैं. तो वहीं अनुष्का फिल्म में आफिया के रोल में हैं। जो कि एक साइंटिस्ट होती हैं औऱ सेलेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से पीड़ित होती है। इसमें वो व्हील चेयर पर रहती हैं। फिलहाल देखते हैं कि फिल्म कितनी कमाई करती है।