Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बुलंदशहर में मारे गए इंस्पेक्टर के परिजन से मिलेंगे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर हिंसा में मारे गए स्याना चौकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह के परिजनजानों से मुलकात करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को सरकारी आवास 5 कालिदास पर यह मुलाक़ात करेंगे। योगी मुलाकात कर मामले की जाणारी लेंगे साथ ही उनकी मांगों को भी सुनेंगे।

बता दे बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद, असाधारण पेंशन और परिवार के एक सदस्य के सरकारी नौकरी देने की घोषणा करि हैं। हालांकि मंगलवार को अंतिम संस्कार से पहले सुबोध की बहन सुनीता सिंह ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए भाई को शहीद का दर्जा दिए जाने और गांव में स्मारक बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री गौरक्षा की बात करते हैं। उसी गौरक्षा के दौरान उनके भाई की जान चली गई। वही मृतक सुबोध की पत्नी रजनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके पति इमानदार और बहादुर अफसर थे। लेकिन पुलिस विभाग ही उन्हें न्याय दिलाने में संकोच कर रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर हत्या करने वालों को गोली मारी जाए तो न्याय है वरना उनका तो सब कुछ खत्म हो गया है। उनका कहना था कि पुलिस विभाग ही उनकी मदद नहीं कर रहा है।