Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कश्मीर में आतंकियों के गढ़ अंतनाग में खुला सिनेमा हॉल

 

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में जनजीवन लगभग समान्य हो चुका है। अब घाटी में आतंकवाद के डर से बंद हुई हर एक चीज़ को प्रशासन एक के बाद एक बहाल करने में जुटा हुआ है। जो कुछ रह गई हैं उसे बहाल करने की तैयारियां की जा रही हैं। कश्मीर घाटी में पिछले काफी सालों से बंद पड़े सिनेमा घरों को भी अब खोला गया है ताकि यहां की जनता का मनोरंजन हो सके। कश्मीर घाटी के लोग सिनेमा के काफी शौकीन हैं। सिनेमाहॅाल हीवन आतंकियों के गढ़ अंतनाग में है जिसे प्रशासन ने यहां के लोगों के लिए खोला गया है।

प्रशासन का अब यही प्रयास है कि इस सिनेमा घर को लगातार ही खुला रखा जाए। इसी बीच श्रीनगर से बनीहाल तक की रेल सेवा सुचारू रूप से चल रही है। घाटी के निजी व सरकारी स्कूल खुले हुए हैं और बच्चे सादे कपड़ों में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शनिवार सुबह भी आतंकियों के बंद के फरमान को दरकिनार कर कश्मीर घाटी में दुकानें खुली हुई हैं। इस दौरान पूरी कश्मीर घाटी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

शनिवार को भी कश्मीर घाटी में शांति पसरी हुई है। सामान्य जनजीवन तेज़ी से पटरी पर दौड़ रहा है। सड़कों पर स्कूलों के पीले वाहनों के साथ सभी प्रकार के वाहन दौड़ रहे हैं। स्कूलों में पांचवी से नौवीं व ग्याहवीं की परीक्षाएं ली जा रही हैं। निजी व सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की हाजिरी लगभग पूरी है। रेहड़ी-फड़ी वाले गली-मोहल्लों में अपना सामान लेकर निकल पड़े हैं। सेब की मंडिया लगी हुई हैं और ट्रकों में सेब भरकर दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। कश्मीर घाटी में लैंडलाइन फोन सेवा तथा पोस्टपेड मोबाइल सेवा सुचारू रूप से जारी है जबकि पूरे जम्मू कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा एहतियात के तौर पर बंद रखी गई है जिसे सशर्त बहाल करने के प्रयास प्रशासन ने शुरू कर दिए हैं। इस सब के बावजूद घाटी के सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती बरकरार है।