Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी ओढ़ा में मुख्यमंत्री की रैली : अमन चोपड़ा

सिरसा। ((सतीश बंसल ) 29 मई को ओढ़ा में होने वाली मुख्यमंत्री हरियाणा की प्रगति रैली को लेकर सिरसा विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री अमन चोपड़ा ने इस रैली को रिकॉर्ड तोड़ रैली बताया। भाजपा के जिला महामंत्री अमन चोपड़ा कार्यकर्ताओं के साथ सिरसा विधानसभा के गांव जोधका, गदली, डिंग, मोचीवाली व कुक्कड़थाना में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने अमन चोपड़ा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अमन चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल ऐसे ईमानदार मुख्यमंत्री है जिनकी इमानदारी की मिसाल देशभर में होती है।

29 मई को मुख्यमंत्री हरियाणा सिरसा जिला के ओढ़ा में प्रगति रैली को संबोधित करेंगे और इस रैली के माध्यम से सिरसा जिला में करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। अमन ने कहा कि यह रैली रिकॉर्ड रैली होगी। । इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप रातुसरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान कुंडू, मंडल अध्यक्ष मुकेश लाखलान, मंडल महामंत्री रोहताश पिलथानिया, बलजिंद्र कंबोज, रविंद्र ठाकुर, सतपाल गिरी, तरुण गुलाटी भी मौजूद थे।