Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अनुबंधित कर्मचारियों का धरना 8वें दिन भी जारी

सिरसा।((सतीश बंसल )  हरियाणा विद्युत निगम के सामने कर्मचारियों को वेतन में अनुभव का लाभ दिलवाने व बकाया एरियर के लिए धरना प्रदर्शन 8वें दिन भी जारी रहा, जिसमें सिरसा के सभी अनुबंधित कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया। धरना प्रदर्शन आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसकी अध्यक्षता जसकरण जीवन नगर सब यूनिट प्रधान ने की। इस मौके पर पहुंचे जिला वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष राड़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया और कहा कि धरना प्रदर्शन को आज 8वें दिन हो चुका है लेकिन विभाग के अफसर अनुबंधित कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं।

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है और जसकरण सिंह जीवन नगर सब यूनिट प्रधान  अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को अफसर नकार रहे हैं और कर्मचारियों के प्रति उनका रवैया नकारात्मक है। अनुबंधित कर्मचारी जोकि निगम की रीड की हड्डी माने जाते हैं, बिजली विभाग में लगभग 70 प्रतिशत कच्चे कर्मचारी हैं। अनुबंधित कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं करना बहुत ही गलत बात है। इस मौके सुनील, जसवीर, संत लाल, राजविंद्र, कुलदीप, अमरीक सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।