Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री  की ओढा़ में प्रस्तावित प्रगति रैली को लेकर ली गोबिंद कांडा ने कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यकर्ताओं से की अपील: प्रगति रैली को अभूतपूर्व बनाने का करें काम

नाथूसरी चोपटा/सिरसा, 17 मई।((सतीश बंसल ) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य संयोजक गोबिंद कांडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 29 मई को औढां मे प्रस्तावित मुख्यमंत्री मनोहरलाल की प्रगति रैली में इतनी भीड़ जुटा दो कि प्रदेश की अब तक की सारी रैलियों का रिकार्ड टूट जाए। इस रैली में मुख्यमंत्री सिरसा जिला के लिए विकास कार्यो की सौगात की बरसात करेंंगे। मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे है और ऐलनाबाद क्षेत्र में भी करोडों के विकास कार्य करवाए है। उन्होंने कहा कि चौपटा क्षेत्र के सर्वांगींण विकास और क्षेत्र की तकदीर और तस्बीर बदलने के लिए भाजपा का  मजबूत होना जरूरी है क्योंकि  अब तक यहां की जनता के साथ धोखा ही होता आया है।  ऐलनाबाद उप चुनाव में जनता ने उन्हें 60 हजार वोट देकर एक रिकार्ड स्थापित किया है, इस सहयोग और समर्थन के लिए  वे सदैव जनता के  आभारी रहेंगे।


गोबिंद कांडा  मुख्यमंत्री  की 29 मई को ओढा़ में प्रस्तावित प्रगति रैली को लेकर चौ.देवीलाल चौक के समीप स्थित संत हरिशचंद धर्मशाला में चोपटा और जमाल मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि यह रैली पानीपत ही नहीं प्रदेश की अब तक की सभी रैलियों का रिकार्ड तोड़ेगी
इस मौके पर रामकुमार कड़वासरा, विनोद यादव, योगेश यादव, नरेश सहारण, निवर्तमान सरपंच एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष संदी सिंह, डा.रिसाल सिंह एससी मोर्चा के अध्यक्ष, अनिल कुमार पुनिया युवा मोर्चा  अध्यक्ष,  नरेश जांगडा बीसी मोर्चा अध्यक्ष, जयवीर रोज, सतबीर बैनीवाल, जयदीप गोदारा किसान मोर्चा अध्यक्ष,  बंसी छावड़ा बीसी मोर्चा अध्यक्ष,अनिरूद्ध निवर्तमान सरपंच, सुभाषचंद निवर्तमान सरपंच, विनोद नागर ब्लाक समिति चेयरमैन, ऐलनाबाद मंडल अध्यक्ष जयवीर चहल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव निताशा राकेश सिहाग,रोशन मित्तल आदि मौजूद थे।