Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा में कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  को लेकर की गई टिप्पणी की मुख्यमंत्री योगी ने की निंदा

देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी  अत्यंत निंदनीय है। यह टिप्पणी भारत के संविधान का अपमान है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी भारत की मातृशक्ति का भी अपमान है। भारत की जनजाति समाज का भी अपमान है और भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति के साथ ही देश का भी एक प्रकार से अपमान है। मुख्यमंत्री योगी ने इस अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद और कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने कहा कि अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

यह देश इस प्रकार की किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। कांग्रेस पार्टी अपनी जवाबदेही से मुकर नहीं सकती है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुखद, शर्मनाक व अति-निंदनीय है। उनके द्वारा टीवी पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी मांगे और अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।