Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खिलाड़ियों व खेल से जुड़े व्यक्तियों से संवाद किया और उन्हें किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तर पर खेलों के विकास के संबंध में हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी। खिलाड़ियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी कैंप कार्यालय में आत्मनिर्भर उत्तराखंड 25 बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का माडल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। बजट की रूपरेखा तैयार करने में बोधिसत्व विचार श्रृंखला में प्राप्त सुझावों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि खेलों में राज्य की विशिष्ट पहचान बनाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए खेल नीति तैयार की गई है। खेलों का रोडमैप तैयार करने, खेलों की बेहतरी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यकता होने पर खेल नीति में संशोधन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में खेलों में उत्तराखंड आदर्श राज्य बने, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां का वातावरण लगभग सभी खेलों के लिए अनुकूल है। सामान्य परिस्थिति में जीवन यापन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की समस्याओं से वह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से उत्तराखंड को आदर्श एवं विकसित राज्य बनाना है।