Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छत्तीसगढ़ : सुकमा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद, 14 घायल

 

=

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभाव‍ित सुकमा जिले के बुर्कापाल और चिंतागुफा थाना अंर्तगत मिनोआ और कसालपाड़ के जंगलों में शनिवार को सीआरपीएफ व डीआरजी के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में 17 जवान भी शहीद हो गए और 14 जवान घायल हुए हैं। शहीद होने वाले जवानों में एसटीएफ और डीआरजी के जवान शामिल हैं। मुठभेड़ की यह जानकारी डीजीपी डीएम अवस्थी के माध्यम से मिली है। बस्तर के आईजी पुलिस सुंदरराज पी ने लापता जवानों के शव मिलने की पुष्टि की है।

इधर, इस मुठभेड़ के बाद घायल 14 जवानों को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां कुछ जवानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अस्पताल जा कर इन घायल जवानों से मुलाकात की।

शुक्रवार दोपहर को डीआरजी, कोबरा बटालियन के जवान गश्त पर रवाना हुए थे। नक्सलियों ने उन्हें जंगल में अंदर तक अपने एम्बूश तक जाने दिया फिर कसालपाड़ के पहाड़ पर छिपे नक्सलियों ने अचानक लौटते वक्त जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कई जवान घायल हो गए। इस दौरान घायल जवानों को उठाने गए जवानों पर भी नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। फिलहाल 14 जवान घायल है। जहां मुठभेड़ हुई है वहां पर सर्चिंग में पांच नक्सलियों का शव और बड़ी मात्रा में गोली बारूद बरामद हुआ है। घायल 14 जवानों को एअरलिफ्ट कर देर रात्रि में रायपुर लाया गया।