Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

निगम के रवैये से कर्मचारी आहत: चरणजीत वर्मा

सिरसा। (सतीश बंसल ) बिजली निगम में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों का संघर्ष एक्सईएन टीएस डिवीजन एचवीपीएन सिरसा में 17वें दिन भी धरना जारी रहा, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत वर्मा ने की। चरणजीत वर्मा ने कहा कि निगम की हठधर्मिता का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। ज्यादातर कर्मचारियों के घर का चुल्हा इसी रोजगार से चलता है।

लेकिन निगम प्रबंधन कर्मचारियों से रोजगार छीनकर उन्हें भी बेरोजगारी की लाइन में खड़ा करना चाहता है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नहीं चाहते कि आम जनता को किसी प्रकार से परेशानी हो, लेकिन निगम के रवैये को देखते हुए कर्मचारियों को मजबूरन अपने रोजगार को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा। हैरानी की बात तो ये है कि अपनी जान पर खेल कर निगम को घाटे से उबारने वाले कर्मचारियों की बात सुनने के लिए भी निगम अधिकारियों के पास समय तक नहीं है। निगम के इस रवैये से कर्मचारी आहत हंै। इस मौके पर जयपाल गोदारा जिलाध्यक्ष, जय सिंह सब यूनिट अध्यक्ष रानियां सहित कई अन्य साथी भी मौजूद रहे।