Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आदित्य चौटाला व मनीष ग्रोवर ने किया रैली स्थल का दौरा

सिरसा। (सतीश बंसल ) ओढां में 29 मई को होने वाली प्रगति रैली की तैयारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व में मंत्री रहे व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, भाजपा नेता गोबिंद कांडा व भाजपा नेता जगदीश चौपड़ा सहित अन्य उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ओढां की अनाज मंडी में 29 मई को होने वाली प्रगति रैली सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देगी। यह रैली ऐतिहासिक होगी और मुख्यमंत्री इस रैली में जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात लेकर आएंगे। चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्त्ता में आने के बाद जहां भेदभाव की राजनीति का अंत हुआ है, वहीं विकास रूपी एक्सप्रेस गाड़ी चहूंओर समान रूप से सरपट दौड़ रही है। भाजपा सरकार ने सिरसा में भाजपा का विधायक न होने के बावजूद विकास के मामले में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में भेदभाव की नीति हावी थी।

जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट कपिल सोनी ने बताया कि रैली से पहले मुख्यमंत्री 38 परियोजनाओं की शुरुआत कर चुके हंै। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 मई को सिरसा आए और सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला भर के लिए 38 परियोजनाओं की शुरुआत कर दी। इनमें जहां एक ओर कई शिलान्यास किए गए तो बड़ी संख्या में परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। सोनी ने कहा कि कुल मिलाकर यह प्रगति रैली जिलावासियों के लिए विकास