वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई बड़े सेलेब्स भी इस पर अपने फनी वीडियो शेयर करते हैं। हालही में एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी TikTok पर अपना एक फनी वीडियो बनाया है।
इस फनी वीडियो को विद्या ने अपनी वॉल पर शेयर किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में विद्या एक पंडित की आवाज में लिप सिंक करती हुईं शास्त्रों के बारे में बता रही हैं।
विद्या दे रही शास्त्रों का ज्ञान
विद्या बालन का ये फनी वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। इस वायरल वीडियो में विद्या लेडी पंडित के अवतार में नजर आ रही हैं। लाल साड़ी पहने और माथे पर पल्लू लिए विद्या शास्त्रों का ज्ञान दे रही हैं। विद्या बता रही हैं कि, ‘शास्त्रों के अनुसार, हर कुंवारी लड़की में नौ देवियों का वास होता है। लेकिन, शादी के बाद कौन सी देवी एक्टिव होगी, ये सिर्फ पति के कर्मों पर निर्भर करता है।’
विद्या ने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘कुछ टैकटुक टाइमपास।’ विद्या बालन का ये वीडियो फैंस का बहुत पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें विद्या के अलावा अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मन जोशी, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हाड़ी शामिल हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।