Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कलराज मिश्र के दामाद के खिलाफ दारोगा ने दर्ज कराया मुकदमा

 

 

वाराणसी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कलराज मिश्र के दामाद डॉ. रत्नेश द्विवेदी को दरोगा को धमकाना और उसके सा​थ गाली गलौज करना महंगा पड़ गया। दरोगा की तहरीर पर रविवार को कैंट थाने में रत्नेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस रत्नेश के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई हैं।

भाजपा नेता कलराज मिश्र के भाई के दामाद डॉ. रत्नेश द्विवेदी पर आरोप है कि वह नदेसर स्थित एयरटेल के शोरूम में सिम लेने गये थे। कर्मचारी ने उनसे सिम देने के पूर्व आईडी प्रूफ मांगा तो डॉक्टर बिना प्रुफ के सिम देने के लिए दबाब बनाने लगे। इसके बाद विवाद बढ़ा तो उन्होंने कर्मचारी को पीट दिया। उसे बचाने आई महिला कर्मचारी से भी दुर्व्यवहार किया गया। रत्नेश के शोरूम से जाने के बाद मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद शोरूम के कर्मचारियों की तहरीर पर कैंट थाने में मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज हुआ था।

इसी मामले में छानबीन कर रहे दरोगा अजय पाल ने डॉ. रत्नेश को फोन किया तो उन्होंने खुद को कलराज मिश्रा का दामाद बताते हुए दरोगा का वर्दी उतरवा लेने की धमकी दी। धमकी देने का ऑडियो वायरल होते ही उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले को खुद संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर आज कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।