Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बजट-2020 : देश के पांच पुरातत्व महत्व के क्षेत्र किए जाएंगे विकसित

 

नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 बजट में संस्कृति के क्षेत्र में पांच पुरातत्व महत्व के क्षेत्रों को विकसित करने की घोषणा की है। यह पांच पुरातत्व महत्व की साइट्स हरियाणा, उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर, गुजरात के ढोलावीरा, असम के शिवसागर औऱ तमिलनाडु के आदिचन्नेलूर में स्थित है।

इसके अलावा पुराने संग्रहालय़ों पर शोध कार्यों व पुरात्तव महत्व की चीजों के रख रखाव करने के लिए प्रशिक्षित लोगों की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार एक डिम्ड यूनिवर्सिटी की शुरुआत की जाएगी जहां ज्यादा से ज्यादा लोग प्रशिक्षित किए जा सकें। हाल ही में कोलकाता में संग्रहालय का जीर्णोद्धार किया गया है। उसी तर्ज पर देश के चार अन्य राष्ट्रीय महत्व के संग्रहालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। रांची में एक ट्राइबल म्यूजियम बनाया जाएगा।

पर्यटन के क्षेत्र में 2500 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रावधान रखा है। पर्यटन के क्षेत्र में भारत 65 वें स्थान से 34वे स्थान पर पहुंच गया है। पर्यटकों की संख्या में भी बढोतरी हुई है। निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि टूरिज्म के क्षेत्रों में राज्यों को प्रस्ताव लेकर केन्द्र को भेजना चाहिए। इस क्षेत्र में केन्द्र राज्यों का सहयोग करेगी।