Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

निर्भया के दादा बोले, भगवान के घर देर है अंधेर नहीं

 

बलिया। निर्भया रेप और मर्डर केस में गुनहगारों की फांसी टलने से आहत परिजनों को इस बात का सुकून है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। निर्भया के दादा ने कहा कि तारीख-दर-तारीख भी हैवानों को नहीं बचा पाएगी।

उन्होंने कहा कि न्यायालय पर भरोसा है। न्याय प्रकिया में उपलब्ध सारे प्रावधानों का वे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। वे बोले कि रोज तारीख टलवाने के बावजूद फांसी टल नहीं सकती। निर्भया को इंसाफ जरूर मिलेगा। पैतृक गांव में मौजूद निर्भया के दादा ने कहा कि शनिवार सुबह फांसी होने वाली थी। गांव में खुशी मनाने का इंतजाम किया गया था। फांसी टलने का गम जरूर है पर भरोसा है कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। उन्होंने गुनहगारों के वकीलों की चालाकी पर हैरत जताते हुए कहा कि इतने बड़े अपराध पर वकीलों को भी सोचना चाहिए कि वे आखिर देश को क्या संदेश देना चाहते हैं।