Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बजट 2020 : वित्‍त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2019-2020 के आर्थिक सर्वे रिपोर्ट को पेश किया। सीतारमण ने आर्थिक सर्वे की प्रथम और द्वितीय वौल्‍यूम शुक्रवार को सदन की पटल पर रखा।

गौरतलब है कि आर्थिक सर्वे रिपोर्ट से देश की वित्तीय हालत के बारे में सही जानकारी मिलती है। इस रिपोर्ट को आर्थिक जानकारों की मदद से वित्त मंत्रालय तैयार करता है।

दरअसल इस वर्ष आर्थिक सर्वे की थीम ‘वेल्थ क्रिएशन’ है। सरकार ने इस वित्त वर्ष (2020-21) में विकास की दर पांच फीसदी रहने का अनुमान जताया है। यह पिछले 11 सालों का न्यूनतम स्तर है, जबकि दूसरी तिमाही में विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी पर पहुंच गई थी।