Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन : कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हुई 213

बीजिंग। चीन में शुक्रवार को कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है। साथ ही 9,356 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 17 चीनी शहरों में 1200 नए केस दर्ज किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से कोरेनावायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 19 देशों में यह फैल गया। गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस के तोजी से फैलने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है।