Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रेमिका के सामने प्रेमी का रेता गला

 

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में मामूली झगड़े के बाद बदमाश ने मेहफूज नामक एक युवक का उसकी गर्लफ्रेंड के सामने ही गला रेत दिया। गले से खून का फव्वारा बह निकला तो बदमाश मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, मेहफूज परिवार के साथ गली नंबर-18 जीतार नगर में रहता है। परिवार में पिता अनवर हसन के अलावा अन्य सदस्य हैं। मेहफूज साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाता है। बीती रात करीब 10.30 बजे मेहफूज अपनी प्रेमिका के साथ शकील मेंटल नामक युवक के पास गया। वहां किसी बात पर शकील व मेहफूज की कहासुनी हो गई। काफी देर बहस होने के बाद मेहफूज जाने लगा। इसी दौरान अचानक पीछे से शकील ने मेहफूज का गला पकड़ा और चाकू से रेत दिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
मेहफूज सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। उसकी गर्दन से खून का फव्वारा निकलने लगा। मेहफूज की प्रेमिका ने शोर मचाया। बाद में निजी वाहन से मेहफूज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मेहफूज का इलाज जारी है।
पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित शकील मेंटल की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच कर रही है।