Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महज 27 रुपए के साथ शुरू किया था अपना सफर, आज फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी शख्सियत हैं जावेद अख्तर

मुंबई। बॉलीवुड में सफल दिखने वाले कलाकारों की जिंदगी हमें भले ही बहुत ही अच्छी लगती हो लेकिन इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने क्या संघर्ष किया है, इसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होता है। वहीं आज ही के दिन शबाना आजमी ने भी ट्विटर के जरिए जावेद अख्तर के जीवन से जुड़ी 55 साल पुरानी यादों को ताजा किया है।

उन्होंने लिखा है कि आज ही के दिन एक 19 साल के युवक जिसके पास 27 रुपए थे, वह मुंबई में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसकी जेब में सिर्फ 27 रुपए थे लेकिन उसकी आंखों में सपने थे। शुरुआत में चार दिन तक बिना खना खाए ही रहे थे जावेद अख्तर लेकिन इसके बावजूद हार नहीं मानी। शबाना आजमी ने ट्विटर पर इमोशनल कहानी बताते हुए यह जानकरी साझा की है।

गौरतलब हो कि भले ही एक समय पर जावेद अख्तर को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के लिए भरपूर स्ट्रगल करना पड़ा हो लेकिन आज उनका नाम भारत ही नहीं बल्कि विदेशो मे भी प्रसिद्ध है। वह इंडस्ट्री की जानी मानी शख्सियत हैं। वह एक स्क्रीनराइटर, लिरिक्स राइटर के तौर पर स्थापित हो चुके हैं। आपको एक हैरत भरी बात भी बता दें कि जिस जावेद अख्तर के जेब में महज 27 रुपए ही थे, उसी जावेद अख्तर ने प्रोड्यूसर से फिल्म लिखने के लिए सबसे ज्यादा पैसे मांगे हैं।