Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हिमेश के बाद अब रानू मंडल पर मेहरबान हुए सलमान खान, दिया 55 लाख का घर!

मुंबई। किस्मत चमकना किसे कहते हैं, इसका सबसे ताजा उदाहरण रानू मंडल हैं। जो रातों रात एक स्टार बन गईं और अब हर जगह उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। वह भी इसलिए क्योंकी जाने माने संगीतकार हिमेश रेशमिया की नजर उन पर पड़ गई और कल तक भीख मांगने वाली रानू मंडल एक झटके में लखपति बन गईं।

एक तरफ जहां हिमेश रेशमियां उन पर मेहरबान हैं, तो वहीं यह भी खबर सामने आई है कि अब बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक न्यूज वायरल हो रही है। जिसके मुताबिक सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है। जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपए बताई जा रही है।

यही नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि सलमान ने रानू मंडल से अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 में गाना गाने का मौका देने का भी वादा किया है। हालांकि इसकी असलियत कुछ और ही है। दरअसल सलमान खान या फिर उनकी टीम की ओर से ऐसा कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वैसे सलमान खान की दरियादिली से लोग अच्छी तरह से वाकिफ हैं। ऐसे में लोगों को इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए, कि सलमान खान ने रानू मंडल को 55 लाख का घर दिया है।