Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

47 साल की इस अभिनेत्री ने कराया ऐसा फोटोशूट कि भड़क गया लोगों का गुस्सा

मुंबई। अक्सर ही बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड करके लोगों की तारीफें और सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं। जिसमें फैन्स उनके लुक और अंदाज को देखकर तारीफें भी करते हैं। वहीं कभी-कभी इन एक्ट्रेस और एक्टर को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। हाल ही में बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में पहचान बनाने वाली एक 47 साल की जानी मानी अभिनेत्री भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

यह अभिनेत्री अपनी फोटोज को लेकर ट्रोल का शिकार हो गई। दरअसल एक्ट्रेस मंदिरा बेदी हाल ही में अपनी छुटिट्यां बिताने मालदीव गईं हुईं थीं। जहां पर उन्होंने एंजॉय करने के साथ ही कुछ फोटोशूट भी करवाए। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। उनकी यह सभी तस्वीरें बिकनी में थीं। मंदिरा बेदी के इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

47 साल की हो चुकी मंदिरा बेदी के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें बुढ़िया तक कह दिया। बताते चलें कि मंदिरा बेदी की गिनती बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में की जाती है। वह इस उम्र में भी अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वहीं मंदिरा बेदी के इस फोटो को पोस्ट करते ही लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘कम से कम अपनी उम्र के बारे में तो सोच लिया होता। आजादी के नाम पर आप पूरी दुनिया के सामने स्ट्रिप नहीं कर सकतीं।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने उनके इस पोस्ट पर भद्दा कमेंट भी किया है।