Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक तरफ हो रही थी चंद्रयान 2 की सफल लैंडिंग की चर्चा, वहीं सोशल मीडिया पर इस वजह से ट्रोल हो गईं आलिया भट्ट

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अक्सर ही किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ जाते हैं। बीते शुक्रवार को एक तरफ जहां पूरा देश चंद्रयान 2 की सफल लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तो वहीं इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। आलिया भट्ट के ट्रोल होने की वजह उनकी एक बड़ी उपलब्धि है।

लोगों को आलिया भट्ट की यह उपलब्धि रास नहीं आई और उसकी वजह से लोगों नें उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि ये उपलब्धि चंद्रयान 2 से जुड़ी एक महिला को मिली चाहिए थी। हालांकि अभी तक अभिनेत्री आलिया भट्ट का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। दरअसल आलिया भट्ट को पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स के लिए द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन ऑफ 2019 केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

आलिया भट्ट के लिए यह नॉमिनेशन एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन लोगों को उनकी यह उपलब्धि रास नहीं आई और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि चंद्रयान 2 की मिशन डायरेक्टर रितु करीधल जैसी महिला देश में है और उन्होंने देश को चांद तक पहुंचाने के लिए कितना कुछ किया लेकिन द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन 2019 आलिया भट्ट क्यों हैं?

वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि आलिया भट्ट मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन कैसे हो सकती हैं, जबकि देश में इतनी महिलाएं हैं, जिनकी उपलब्धियां गिनते-गिनते थक जाएंगे। लोगों ने ये भी कहा कि हाल ही में हीमा दास ने एक महीने में पांच गोल्ड जीते थे। वहीं पीवी सिंधु ने बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और ऐसा करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बनीं। हालांकि अभी इस मामले पर आलिया भट्ट की ओर से कोई बयान नहीं आया है।