Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी संगठन महामंत्री: Bihar News: Bihar BJP Organization General Secretary Nagendra Nath Tripathi got the responsibility of Regional Organization General Secretary:बिहार बीजेपी संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बनाए गए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, बिहार के साथ झारखंड की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

[ad_1]

पटना।
बिहार बीजेपी संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ का प्रमोशन कर उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी गई हैं। उन्हे अब बिहार के साथ झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं बिहार बीजेपी में अब गुजरात के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया को बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है।

बता दें कि बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर यह पद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी कार्यकर्ता को दिया जाता है। वह संघ और भाजपा के बीच कड़ी के रूप में काम करता है। वर्तमान में भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मा बी एल संतोष के पास है। संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ जो बिहार और झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री बनाए गए हैं वे अब झारखंड की राजधानी रांची से कार्य करेंगे।

इसके अलावा बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में दो नए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए है। पूर्व आईएएस उदय कुमार सिंह और संतोष पाठक को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है जबकि डॉक्टर धनंजय गिरी और आशुतोष झा को प्रेस पैनलिस्ट के रूप में जगह दी गई है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति को लागू की है। इसके साथ ही बिहार बीजेपी में प्रवक्ताओं की संख्या नौ से बढञकर ग्यारह हो गयी है। बता दें कि पहले से बिहार बीजेपी में मनोज शर्मा, विवेका पासवान, रामसागर सिंह, अखिलेश सिंह,अजफर शमशी,संजय टाइगर,प्रेमरंजन पटेल,अरविंद सिंह प्रवक्ता के तौर पर मौजूद थे।

वहीं झंझारपुर संगठन जिला के जिलाध्यक्ष सियाराम साह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने उन्हें तत्काल पद से हटा दिया था। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राघव कुमार को झंझारपुर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति को लागू की है।

[ad_2]
Source link