Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार : अमित शाह

 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज यहां का दृश्य बता रहा है कि फरवरी के अंत में दिल्ली में किसकी सरकार बनाने वाली है। शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कोई एक बार ही दिल्ली के जनता को झांसा दे सकता हैं बार-बार नहीं। इस बार दिल्ली के अंदर भाजपा की सरकार बनाने वाली है। अमित शाह आइजी इनडोर स्टेडियम में रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने दिल्ली विधानसभा में पार्टियों के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि यह चुनाव बड़ी बड़ी रैलियों, मीटिंग और जनासभाएं करके नहीं बल्कि मोहल्ला मीटिंग और लोगों को घरों में जाकर लड़ना है। पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते मैं खुद आज मोहल्ल मीटिंग के शुरुआत करने जा रहा हैं। शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पिछले पांच साल में जो काम किया हैं, उन्हें हमे लोगों को घर-घर लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि 60 महीने पहले दिल्ली में केजरीवाल की सरकार चुनाव जीतकर सत्तासीन हुई थी।उससे पहले 15 साल तक कांग्रेस ने राज्य किया। आखिरकार इन लोगों ने राजधानी दिल्ली के अंदर क्या किया? जनता को इसका हिसाब इन्हे देना चाहिए।

शाह ने केजरीवाल सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गत पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया, उलटा वे अब जनता का पैसा पेपर में विज्ञापन छपवाकर बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कच्ची कॉलोनियों के निवासियों को पिछले पांच सालों से धोखा दिया। हमने 2019 में ही कहा था कि साल के अंत में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित बनाएगें और उसको करके दिखाया।

उन्होंने 1984 के सिख दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर 1984-85 में सिखों के साथ कल्ते आम किया गया, उसमें तीन सौ से ज्याद सिख सुमदाय के लोग मरे गए लेकिन कांग्रेस ने कभी उनकी तरफ देखा भी नहीं। जब केंद्र में मोदी सरकार आई तो हर परिवार को तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा सिख नरसंहार के दोषियों को भी जेल पहुंचने का काम मोदी सरकार ने किया।

केंद्र सरकार के कामों का किया उल्लेख

गृहमंत्री शाह ने केंद्र सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सिखों को आस्था का प्रमुख केंद्र कतार सिंह कॉडिडोर की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना, आष्युमान भारत योजना की शुरुआत हुई,लेकिन केजरीवाल ने दिल्ली के अन्दर लागू नहीं होने दिया। उसके बाद भी केंद्र सरकार ने दिल्ली के अंदर 35 हजार लोगों को झुग्गी झोपड़ियों को पक्का घर देने का वादा निभाया।द्वारका में पार्क बना रहा है। युमना नदी के किनारे सबरामती रिवर फ्रंट जैसा काम शुरु होने जा रही है। अब पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा के लिए इधर-उधर जाने के जरूरत नहीं पड़ेगी। 116 नई मेट्रो लाइन डाली हैं। 70 किलोमीटर नए रुट और बनाए जा रहे हैं। 112 किलोमीटर का उद्धाटन हो चुका है। इस सब कामों के लिए करीब 11 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। हवा को शुद्ध करने के लिए एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट को बाहर किया। 80 गांवों को शहरी गावं का दर्ज दिया और बिजली पानी भी पहुंचाया। ऐसे अनेक काम किए। शाह ने कहा कि मैं केजरीवाल से पूछना चाहंता हूं कि हम तो अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, लेकिन आप क्या लेकर जायेंगे?

सीएए को लेकर केजरीवाल और कांग्रेस ने कराए दंगे

अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में आप के केजरीवाल और कांग्रेस के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने लोगों को गुमराह कर देशभर में दंगे कराने का काम किया है। सीएए लाकर भाजपा ने महात्मा गांधी के 70 साल के वादे को पूरा किया है। सीएए से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। शाह ने कहा कि यहां कुछ लोगों कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लोगों सुरक्षित हैं, तो फिर ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर सिख के ऊपर हमला क्यों हुआ? इन लोगों ने धारा 370,35 ए और तीन तालाक का भी विरोध किया था। शाह ने प्रियंका गांधी पर निशान साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी खुद दंगाई के घरों में जाकर मिल रही हैं और उनसे कह रहे हैं कि हम आपके साथ हैं। कांग्रेस के लोग रामजन्म भूमि का भी काफी विरोध करते थे। दुनिया के लोगों की इच्छा थी कि जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है वहीं मंदिर बना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देकर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ कर दिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीतिक के लिए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के सबूत तक मांगे है। जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों को हमने जेल में डाला। टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक केजरीवाल-कन्हैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएए के समर्थन करने के लिए लोगों से 8888666622 पर मिक्स्ड कॉल करने का आग्रह किया।