Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीएए का सच बताने जस्टिस खेमकरन के घर पहुंचे रक्षामंत्री, कहा…

 

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून सीएए का सच और विपक्ष के फैलाये जा रहे झूठ को बताने के लिए पूरे प्रदेश में भाजपा के दिग्गज जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी के तहत रविवार को लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रिटायर्ड जस्टिस खेमकरन के एलडीए स्थित आवास पहुंचे और प्रेस-कांफ्रेस भी की।

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून किसी भी के खिलाफ नहीं है, जो भी नागरिकता देने के लिए पुराने कानून थे, वे अब भी हैं। यह तो सिर्फ पड़ोसी देशों के सताये हुए अल्पसंख्यकों को अपने देश में सम्मान देने के लिए है। विपक्ष राजनीतिक स्वार्थ के लिए कानून को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि यह कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है लोगों को किसी भी तरह के भ्रम में नहीं फंसना चाहिए। यह भारत की परंपरा रही है कि शरणार्थियों को शरण दी जाए। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए कानून लाए हैं। इससे किसी को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

सीएए पर लोगों का भ्रम दूर करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर में, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य मुरादाबाद, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बरेली और डॉ. दिनेश शर्मा आगरा में हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रमुख नेता, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर सीएए का सच समझाने और विरोधियों की साजिश को खोलकर लोगों से विपक्ष के खिलाफ मोर्चा लेने की अपील कर रहे हैं।