Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जन्मदिन : मनमोहन सिंह के इन कामों को हमेशा याद करेगा देश

नई दिल्लीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। 26 सितंबर 1932 में आज ही के दिन पाकिस्तान के ‘गाह‘ नामक गांव में उनका जन्म हुआ था। वर्तमान में ‘गाह‘ पाकिस्तान के पंजाब सूबे में स्थित है। भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने मनमोहन सिंह बेहतरीन अर्थशास्त्री, कुशल राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए कुछ ऐसे कार्य किए, जिसके लिए देश उन्हें हमेशा याद करेगा।

बता दें कि वर्ष 2004 के आम चुनाव में जब यूपीए को बहुमत मिला तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया की इच्छा से मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुना गया। भारत और पाकिस्तान बंटवारे के समय उनका परिवार भारत आ गया था। वह एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री और विचारक भी हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह ने चंडीगढ़ से बीए (ऑनर्स) की डिग्री ली फिर इसी यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) एमए की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली।

1955 और 1957 में कैंब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ’राइट्स पुरस्कार’ से उन्हें सम्मानित किया गया था फिर मनमोहन सिंह ने ’नफील्ड कॉलेज (ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी) से डी. फिल पास किया। आइए जानते हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में कुछ बातें, जो उन्हांने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए देश को दीं-

90 की दशक के शुरूआत में जब भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही थी तो नरसिम्हा राव ने मनमोहन को वित्त मंत्री बनाया, जिसके बाद  अपनी कार्यकुशलता से देश को मंदी से उबारा और देश सही रास्ते पर चल पड़ा। मनमोहन सिंह की सरकार में ही जनता को सबसे ज्यादा अधिकार देने वाले कंज्यूमर एक्ट और आरटीआई एक्ट भी पास हुए।

2006 में गांवों में लोगों को रोजगार देने के लिए उन्होंने मनरेगा योजना लागू की गई थी, जो अपने आप में बहुत बड़ा कदम था। 2013 में मनमोहन सरकार में ही फूड सिक्योरिटी बिल भी पास किया गया था, जो कि लोगों को सुरक्षित खाना उपलब्ध करवाने का एक मॉडल भी बना।