Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, फूफा गिरफ्तार

 

शिमला। रोहड़ू पुलिस ने चिड़गांव क्षेत्र के एक व्यक्ति को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पीड़ित नाबालिग लड़की का फूफा है। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई, इस लड़की ने बच्ची को जन्म दिया था।

दो दिन पहले नवजात बच्ची का शव अस्पताल के शौचालय के पास लावारिश हालत में मिला था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित का पता लगाया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

रोहड़ू के पुलिस उपाधीक्षक सुनील नेगी ने गुरुवार को बताया कि आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है।