Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंद्रयान-2 : क्या ‘विक्रम’ पर जिनकी भविष्यवाणी निकली सच्ची?, अब ज्योतिष ने कही ये बात  

चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान 07 की रात में चंद्रमा की सतह से केवल 2.1 किमी ऊपर लैंडर विक्रम रास्ता भटककर अपने निर्धारित जगह से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चंद्रमा की सतह से टकरा गया था जिसके बाद से इसरो का संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने रविवार को लैंडर विक्रम की थर्मल इमेज इसरो को भेजी थी।

इसरो वैज्ञानिकों के मुताबिक़ लैंडर विक्रम एक तरफ झुका दिखाई दे रहा है, ऐसे में कम्युनिकेशन लिंक वापस जोड़ने के लिए लैंडर का ऐंटीना ऑर्बिटर या ग्राउंड स्टेशन की दिशा में करना बेहद जरूरी है। लैंडर के चंद्रमा की सतह पर गिरने से उसका एंटीना दब गया है। इसलिए इसरो की टीम को संपर्क स्थापित करने में कठिनाई हो रही है। अगर कोशिशें रंग लाई तो विक्रम से संपर्क स्थापित होने पर वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। विक्रम में ऑबोर्ड कम्प्यूटर सिस्टम लगा होने से कमांड मिलने पर वह अपने थस्टर्स के जरिए अपने पैरों पर दोबारा खड़ा हो सकता है। इसके लिए इसरो टीम इसरो टेलिमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क में लगातार काम कर रही है।

इस इन सब के बीच बताते चले जहाँ मिशन चंद्रयान2 के फेल होने की निराशा में पूरा देश दुखी थी उसी समय ही ज्योतिषविद् पंडित शील भूषण शर्मा ने ज्योतिषीय गणित से चंद्रयान2 मिशन के सफल होने की घोषणा कर दी थी।

आगे बताते चले पंडित शील भूषण शर्मा की भविष्यवाणी के मुताबिक जिस समय ऑर्बिटर से लैंडर विक्रम संपर्क का टूटा उसी समय भारत के पूर्वी क्षितिज पर मिथुन राशि अस्त हो रही थी और कर्क का उदय हो रहा था। उनके मुताबिक मध्यलोचन नक्षत्र ज्येष्ठा पर लग्नेश चंद्रमा का संचार, नीच राशि चंद्र पर राशीश मंगल की दृष्टि और चंद्र गुरू युति, यात्रा शुरू होने के ज्योतिषीय योगों का विश्लेषण यात्री की पूर्ण सफलता की सूचना देता है।

ज्योतिषविद् की जानकारी के  मुताबिक भारत का चंद्रयान2 अपने मिशन में पूर्ण सफलता प्राप्त करेगी। उनके गणित के अनुसार आर्बिटर से लैंडर विक्रम का संबंध जुड़ेगा और यह संबंध संपर्क अल्पकालिक होने की संभावना है और अगर आपने रविवार को इसरो चीफ के. सिवन के बयान पर ध्यान दिया हो तो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की थी कि चंद्रयान2 का लैंडर विक्रम मिल गया है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। के.सिवन में घोषणा के दौरान यह भी बताया कि आर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर भी क्लिक की है, जो ज्योतिषविद् द्वारा की गई भविष्यवाणी को सही ठहरा रही है।