Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एसोसिएशन ने मनोनीत किए कार्यकारी सदस्य

सिरसा। एम्पलाइज वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रधान रविंद्र सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर अनिल खुराना, विनोद ढिल्लो, दिनेश, सुखविंद्र सिंह को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया।

मनोनीत सदस्यों ने यूनियन पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलसचिव डा. राजेश बंसल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर हंै, जिसपर सभी सदस्यों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि वे विश्वविद्यालय व कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान बजरंग लाल, उपप्रधान संजय श्योराण, सचिव राजेश टुटेजा, कैशियर प्रवीण कपूर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे